{"_id":"5c2cec61bdec222be45470b8","slug":"131546447969-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी, पौन फीट तक बर्फ जमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी, पौन फीट तक बर्फ जमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ/उत्तरकाशी। पहाड़ में बुधवार को मौसम ने करवट बदली है। केदारनाथ धाम में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां पौन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। यहां अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम मानइस पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।
केदारनाथ में बुधवार तड़के से ही बर्फबारी शुरू हो गई। प्रात: सात बजे तक पूरी केदारपुरी ने सफेद चादर ओढ़ ली थी। खराब मौसम के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ में तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद पारा गिरने लगा, जो शाम 4.30 बजे माइनस 5 तक पहुंच गया। यहां आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कर रहे वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम खराब होने से पुनर्निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित जनपद के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। चमोली जिले में दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ और फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, घाट, नारायणबगड़, देवाल, गैरसैंण क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे।