{"_id":"5c26515dbdec22571073564b","slug":"131546015069-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ की अंडर-14 में न्याय पंचायत फाटा का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ की अंडर-14 में न्याय पंचायत फाटा का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का जीआईसी में शुभारंभ हो गया। पहले दिन अंडर-14 की सभी खेल प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत फाटा का दबदबा रहा। महाकुंभ में 23 माध्यमिक और 12 जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
जीआईसी के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए प्रभारी बीईओ रघुवीर सिंह पुष्पवाण ने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख संतलाल शाह ने कहा कि उषाड़ा में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं वहीं कराई जा सकती हैं। इसके बाद शुरू हुई अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में गुरुप्रसाद-अनामिका (मनसूना) प्रथम, आयुष राणा (ल्वार)-निकिता (फाटा) द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अनुवेश (गुप्तकाशी)-स्मिता (गुप्तकाशी) प्रथम और निकिता (फाटा)-प्रीति द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में शुभम (फाटा)-लक्ष्मी प्रथम, आयुष (ल्वारा)-काजल गुप्तकाशी द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में में आशीष कुमार-लक्ष्मी (फाटा) प्रथम, सौरभ ल्वारा-किरण गुप्तकाशी द्वितीय स्थान पर रहे। युवा कल्याण विभाग के युवा कल्याण अधिकारी राधिका व सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए। उन्होंने बताया कि 29 को अंडर-17 व 30 को अंडर-19 की प्रतियोगिताएं होंगी।