{"_id":"5c17ce2ebdec2256b542536b","slug":"131545063982-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत मुसाढुंग में विधायक निधि से पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
मुसाढुंग गांव में आयोजित हुए लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार संघर्षशील है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं व महिलाओं को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। बताया कि 25 दिसंबर से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य लाभ के लिए अटल आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात मिल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में यातायात, शिक्षा, पेयजल संबंधी योजनाओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सभी समस्याओं को शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गयादत्त गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशवीर चौहान, पूर्व प्रधान दरम्यान सिंह जखवाल, दर्शन बिष्ट, विनोद असवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।