{"_id":"5c0e9921bdec2241cd16c70a","slug":"131544460577-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदामों से ग्रेन डीलरों को नापतोल कर दी जाए राशन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदामों से ग्रेन डीलरों को नापतोल कर दी जाए राशन: डीएम
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुराने विकास भवन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 86 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 57 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि पूर्ति विभाग गोदामों से ग्रेन डीलरों को नापतोल कर राशन का वितरण करे। यदि डीलर की ओर से उपभोक्ताओं को मानक के मुताबिक राशन नहीं दिया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पपडासू की ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने बताया कि गांव की पेयजल योजना के पुनर्निर्माण के लिए जीवीके कंपनी की ओर से 18 लाख रुपये दिए गए थे, वह खाता में जमा हैं। औपचारिकताओं के समय पर पूरा नहीं होने से योजना का पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम ख्वीड़ा की मंजू देवी ने दरमोला से गांव तक बने सीसी मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने और मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत की। बांसी गांव के भरत सिंह ने भूस्खलन से मकान की सुरक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई। बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत रामपुर के ग्रामीणों ने दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटरमार्ग के गांव को जोड़ने के लिए लिंक मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सीएमओ डा. एसके झा, सीवीओ डा. आरसी नितवाल, सीओ एसपी बडोला, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला आदि मौजूद थे।