फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

विज्ञापन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल डोली आगमन पर तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का शिव स्तुति और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मेले का उद्घाटन केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने किया। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से यह स्थान पंचकेदारों का गद्दीस्थल है, इसलिए मेला भी पांच दिवसीय होना चाहिए। मेले में विभागों ने स्टॉल भी लगाए और पहले दिन मेलार्थियों की खूब भीड़ लगी रही।
पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मेला हमारी धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। मेले से काश्तकारों को भी बाजार मिलता है। मेले में पहले दिन स्वामी प्रणवानंद विद्यामंदिर ने शिव स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल की ओर से नंदा राजजात व कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया। जूनियर हाईस्कूल पठाली की ओर से पंचप्रयागों की महत्ता को बताया गया। डॉन मॉनटेसरी स्कूल ने राधा-कृष्ण नृत्य और जूहा सारी ने शिव जागर की प्रस्तुति दी। विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मेलार्थियों की खूब तालियां बटोरीं। मेला में उद्यान, पशुपालन, महिला व बाल विकास, कृषि स्वास्थ्य सहित अन्य स्वयं सहायता समूहों ने भी स्टॉल लगाए। इस दौरान मेला समिति की ओर से नव निर्वाचित सभासद प्रदीप धरम्वाण और रवींद्र रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक नौटियाल ने भी निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को बधाई दी। मेलाध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जैस्को कंपनी के चेयरमैन स्वराज तोमर, ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह, सचिव प्रकाश रावत, अधिशासी अधिकारी धर्मानंद शर्मा, भूपेंद्र राणा, दिनेश तिवारी, विजय प्रसाद मैठाणी, डा. शशि भूषण मैठाणी, जगदीश लाल, विजेंद्र नेगी, राकेश तिवारी, महावीर सिंह रावत, जगतराम सेमवाल और शशि सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
ऊखीमठ। जीआईसी मैदान में स्व. महेश तिवारी व स्व. कुलभूषण अवस्थी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने किया। युगल मुकाबले में उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान व सचिन चौधरी ने अमित कंडारी व नवीन बिष्ट को पराजित किया। एकल मुकाबले में भरत ने अरविंद, हिमांशु ने कुलदीप और अभिनव ने नीरज को हराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली और खंड शिक्षाधिकारी रघुवीर पुष्पवाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन का दिन बी कन छा...
ऊखीमठ। मेले के पहले दिन कलश संस्था के कवि सम्मेलन ने कवियों ने खूब वाहवाही लूटी। संयोजक ओपी सेमवाल ने दुनिया स्येदीं च गैंणा बिज्यां छिन, तु बी उठ्यू रौ..., जगदंबा चमोला ने बचपन का दिन बी कन छा..., सुधीर बर्तवाल ने गौं कारजातों मा मेल नि रै अब..., नंदन राणा ने मंत्री स्वीलि घरौ रिब्बन काटणा..., अश्विनी गौड़ ने उत्तराखंड लडै, नितीश भंडारी ने ऐसू दौ चुनाव फिर पांचवीं बार हार्यु मैं..., रजनीत कांत ने जै बाबा केदार,... कविता भट्ट ने ब्बे-बाब, उपासना सेमवाल ने सि ब्वना छा हम देशी हो गए... और मनमोहन भट्ट ने दूर परदेशों मां छौ कविता पाठ किया। इस मौके पर पंडाल खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed