फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गुलाबराय में म्यूजियम के रूप में विकसित होगा जिम कार्बेट पार्क

गुलाबराय में म्यूजियम के रूप में विकसित होगा जिम कार्बेट पार्क

Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गुलाबराय में म्यूजियम के रूप में विकसित होगा जिम कार्बेट पार्क

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय में आठ वर्ष तक आतंक बचाने वाले गुलदार को ढेर करने वाले शिकारी जिम कार्बेट के नाम पर यहां म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। साथ ही रुद्रप्रयाग से जुड़े प्रसंगों पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जाएगी। यहां स्थित आम के पेड़ को भी धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा, जिस पर मचान बनाकर उन्होंने आमदखोर को अपनी गोली का शिकार बनाया था। यहां जिम कार्बेट के नाम पर म्यूजियम स्थापित होने से युवा पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी मिल सकेगी। डीएम ने उप वन संरक्षण रुद्रप्रयाग वन प्रभाग और पर्यटन विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
प्रशासन, पर्यटन व वन विभाग ने संयुक्त रूप से जिम कार्बेट पार्क को म्यूजियम के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। डीएफओ मयंक शेखर झा ने बताया कि लोग सिर्फ इतना जानते हैं कि जिम कार्बेट एक शिकारी थे, लेकिन वह, उससे अधिक पर्यावरण व प्रकृति प्रेमी थी। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं, जिसमें मैन इटनिंग लेपर्ड ऑफ रुद्रप्रयाग (रुद्रप्रयाग का आमदखोर बाघ) पुस्तक में उन्होंने 1918 से 1926 तक आतंक का प्रयास रहे आदमखोर का वर्णन किया है। उन्होंने बताया कि पार्क को वृहद रूप देकर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनके जन्मस्थान कालाढुंगी की तर्ज पर यहां, उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं को रखा जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि जिम कार्बेट ने जितना समय रुद्रप्रयाग में गुजारा और आमदखोर को मारने के लिए जो भी प्रयास किए, उस पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। साथ ही म्यूजियम के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


इंसेट
जिम कार्बेट का जीवन परिचय
जिम एल्डवर्ड कार्बेट 25 जुलाई 1875 को नैनीताल के कालाढुंगी में पैदा हुए थे। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन किया। जिम कार्बेट को रुद्रप्रयाग से विशेष लगाव था। वर्ष 1918 से 1926 तक वह यहां रहे। तब उन्होंने 60 किमी दायरे में आतंक का प्रयास रहे आदमखोर गुलदार को मारने के लिए 20 रातें बेलणी पुल पर गुजारीं, जबकि 6 रातें गुलाबराय के आम के पेड़ पर बिताईं। आखिरकार 2 मई 1926 को उन्होंने इसी मचान से गुलदार को अपनी बंदूक की गोली से ढेर कर दिया था। आजीवन अविवाहित रहने वाले जिम कार्बेट का निधन 19 अप्रैल 1955 को केन्या में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed