{"_id":"5ab92b3a4f1c1b2b618b5b4d","slug":"131522084666-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का किया निरीक्षण
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भराड़ीसैंण से रुद्रप्रयाग पहुंचे गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व अधिकारियों के साथ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का बेडूबगड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर जावलकर ने राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए तिलवाड़ा जीएमवीएन पहुंचे। यहां उन्होंने बंद पड़ी लीसा फैक्ट्री का सामान सुरक्षित अन्यत्र रखने को कहा साथ ही जीर्णशीर्ण कक्षों को तोड़कर अच्छे कक्षों का निर्माण करने के निर्देश दिए। यहां से वे अगस्त्यमुनि होते हुए विजयनगर पहुंचे, जहां पर उन्होंने मंदाकिनी नदी पर पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से पुल पर लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेते ली और त्वरित गति से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य को लेकर हाईवे की स्थिति पर उन्होंने एनएच के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और समय पर बेहतर करने को कहा। इस अवसर पर डीएम घिल्डियाल ने कमिश्नर को बताया कि यात्रा से पूर्व सभी तैयारियों को बखूबी पूरा कर लिया जाएगा। यात्रा मार्ग पर चार कूड़ा वाहनों का संचालन किया जाएगा और नियमित सफाई होगी। कूड़ा के निस्तारण के लिए एक कांपेक्टर मशीन भी स्थापित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर देवानंद, एनएच की सहायक अभियंता वंदना सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि मंगलवार को भी कमिश्नर गढ़वाल सोनप्रयाग तक हाईवे का निरीक्षण कर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।