फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उतराखंड की 17वीं वर्षगांठ

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उतराखंड की 17वीं वर्षगांठ

Thu, 09 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उतराखंड की 17वीं वर्षगांठ
ऊखीमठ। राज्य स्थापना दिवस पर तहसील परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जीआईसी ऊखीमठ के छात्र-छात्राओं की ओर से लोक संस्कृति पर आधारित जीतू बगड्वाल नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा को सही रूप से फलीभूत करने के लिए सभी को बेहतर तालमेल से कार्य करना होगा। इस मौके पर एसडीएम ने राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, प्रकाश रावत, भगवती प्रसाद भट्ट, नागेंद्र तिवारी, दर्शन लाल गैरोला व भूपाल सिंह नेगी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में गजेंद्र सिंह करासी के संचालन में एवर ग्रीन स्कूल, डॉन मॉनटेसरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर व शिशु मंदिर, कन्या हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय व जीआईसी ऊखीमठ के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, यूजेवीएनएल के उप महाप्रबंधक चंद्र सिंह राणा, ईई शशिकांत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, एसके मित्तल, कुलदीप तोमर, निशांत मोहन, प्रेम सिंह पुष्पवाण, प्रेमा सिंह नेगी सहित शिक्षक/शिक्षिकाएं व अन्य मौजूद थे। इधर, जीआईसी व जीजीआईसी रुद्रप्रयाग सहित सरस्वती विद्या मंदिर और अन्य शिक्षण संस्थाओं में राज्य स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रभात फेरी भी निकाली गई। अगस्त्यमुनि में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मेला मंच से नगर तक भव्य प्रभात फेरी निकाली। जखोली में भी राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed