फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पांच सूत्री मांगों को लेकर ठेकेदारों का तहसील में क्रमिक धरना शुरू

पांच सूत्री मांगों को लेकर ठेकेदारों का तहसील में क्रमिक धरना शुरू

Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों को लेकर ठेकेदारों का तहसील में क्रमिक धरना शुरू
ऊखीमठ। केदारनाथ लोक निर्माण ठेकेदार समिति ने पांच सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय में क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस मौके पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक निर्माण कार्यों में लगी भारी मशीनों और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील परिसर में शुरू धरना-प्रदर्शन में पहले दिन 20 ठेकेदार धरने पर रहे। इस दौरान ठेकेदारों ने कहा कि सरकार, अन्य प्रदेशों की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए ई-टेंडरिंग की व्यवस्था कर रही है, जिससे स्थानीय ठेकेदार बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मूल निवासियों को ही निर्माण कार्यों की ठेकेदारी में प्राथमिकता देने की मांग की। संघ के संरक्षक कुलदीप कंडारी, शत्रुघन सिंह नेगी, मनोज पांडे, नरेंद्र पंवार आदि ने सहित अन्य मौजूद थे। उन्होंने केदारघाटी से केदारनाथ तक केदारनाथ से अगस्त्यमुनि तक सिंचाई खंड कीओर से ई-टेंडरिंग के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों को तत्काल बंद करने की मांग की। ठेकेदारों ने धरना, प्रदर्शन, कैंडल मार्च और मशाल जुलूस और काली पट्टी बांधकर सभा करने का निर्णय लिया। इस मौके पर जगतराम सेमवाल, जय सिंह चौहान, सतीश मैठाणी, यशवंत ंसिंह नेगी, कर्मवीर बर्त्वाल, शंभू प्रसाद नौटियाल, जेएस नेगी, विनोद रावत, देवेंद्र राणा, गोविंद सिंह पंवार, विनोद कप्रवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed