फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गुप्तकाशी का सरकारी अस्पताल हुआ डाक्टर विहीन

गुप्तकाशी का सरकारी अस्पताल हुआ डाक्टर विहीन

Wed, 25 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी का सरकारी अस्पताल हुआ डाक्टर विहीन

विज्ञापन

गुप्तकाशी। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी में तैनात एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट के छुट्टी पर जाने से तीनों दिनों से लटका ताला बुधवार को खुला। यहां ऊखीमठ से एक फार्मासिस्ट को भेज गया है। वहीं एएनएम सेंटर की एएनएम भी बिना सूचना दिए छुट्टी पर चल रही हैं। सीएमओ ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है।

केदारघाटी का मुख्य केंद्र गुप्तकाशी में संचालित सरकारी अस्पताल में तीन वर्ष से स्थायी डाक्टर नहीं है। अस्पताल अस्थायी चिकित्सक व फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में तैनात डाक्टर व फार्मेसिस्ट बिना सूचना दिए छुट्टी पर चले गए और केंद्र तीन दिन तक वार्ड ब्वाय के सहारे चलता रहा। जनप्रतिनिधियों ने जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी तब मुख्य चिकित्साधिकारी ने पीएचसी ऊखीमठ से व्यवस्था पर एक फार्मेसिस्ट को गुप्तकाशी भेजा। दूसरी तरफ एएनएम सेंटर में एनएनएम न होने से ताला लटका होने से गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बीरेंद्र असवाल, ग्राम प्रधान मदन अग्रवाल, ममता नौटियाल, वचन सिंह पंवार आदि ने कहा कि आज तक अस्पताल में स्थायी डाक्टर की तैनाती नहीं हो पाई। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को रुद्रप्रयाग, श्रीनगर जाना पड़ रहा है। वहीं सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने कहा कि गुप्तकाशी अस्पताल में तैनात डाक्टर, फार्मेसिस्ट व एएनएम से अवकाश को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दोनों का पूरे महीने का वेतन भी रोक दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात मेडिकल ओर अन्य स्टाफ को ड्यूटी के प्रति उचित निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed