{"_id":"67ead422c3ef60816d07d786","slug":"13-people-of-kongarh-arrested-for-disturbing-peace-presented-in-court-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-653978-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शांतिभंग में कोणगढ़ के 13 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शांतिभंग में कोणगढ़ के 13 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
Mon, 31 Mar 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के कोणगढ़ गांव में भूमि के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई।
मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। शांतिभंग के मामले में आरोपियों का चालान किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में भूमि के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी।
बीते रविवार को कोणगढ़ गांव में कोणगढ़ के प्रकाश लाल, सावित्री देवी, सोनम देवी, हरीश, कैलाश व अंजलि और राजकुमार, स्वीटी देवी, पूजा देवी, देवेश लाल, मीनाक्षी देवी, प्रवीण पुत्र और संतोषी के बीच भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथापाई और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर सोनप्रयाग कोतवाली से पुलिस दल गांव पहुंचा। गांव में दोनों पक्षों के बीच भूमि के मालिकाना हक को लेकर गाली-गलौज हो रही थी और दोनों अपना-अपना पक्ष बता रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया मगर कोई नहीं माना। पुलिस ने दोनों पक्षों से भूमि से संबंधित कागजात मांगे तो कोई भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने अप्रिय घटना की आशंका और शांति भग में कुल 13 लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट ऊखीमठ की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने शांति भंग में आरोपियों का चालान करते हुए जमानत दी।
साथ ही भविष्य में पुन: ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें चालान की राशि जमा करने के बाद जमानत दे दी।