फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आज, ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर

आज, ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर

Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आज, ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर

विज्ञापन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर 25 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के गर्भगृह में विराजमान होंगे। मंदिर समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डोली अपने अंतिम पड़ाव गिरीया गांव पहुंची यहां भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान रात्रि जागरण भी हुआ।
शनिवार को तड़के 4.30 बजे राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बाबा मद्महेश्वर का अभिषेक और शृंगार कर भोग लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आराध्य के दर्शन किए। इसके बाद द्वितीय केदार की भोग मूर्तियों को चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। मंदिर की परिक्रमा करते हुए प्रात: 8 बजे डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान किया। ग्रामीणों के जयकारों के साथ बाबा की डोली राउलेंक, उनियाणा, जुगासू व मनसूना होते हुए अपराह्न 3.30 बजे गिरीया गांव पहुंची। यहां पंचायती चौक में ग्रामीणों ने वाद्य यंत्रों के साथ डोली का भव्य स्वागत किया। साथ ही सामूहिक अर्घ्य लगाया और मनौति मांगी। इस मौके पर डोली प्रभारी अनूप पुष्पवाण, सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवाण, ग्राम प्रधान मदन सिंह बर्तवाल, रघुवीर सिंह राणा, विनोद पंवार, नरेंद्र राणा, मृत्युंजय हीरेमठ सहित पंच गौंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन


मनसूना में मेला शुरू
ऊखीमठ। द्वितीय केदार के आगमन पर बस स्टेशन मनसूना में मेला शुरू हो गया है। शनिवार रात को युवक व महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संरक्षण राजेंद्र धिरवाण और सचिव सुरेशी रावत ने बताया कि मेले में गौंडार, रांसी, जग्गी-बग्वान, उनियाणा, राउलेंक, बेडूला, बुरूवा, गडगू, गैड, मनसूना, गिरीया और पालीफाफंज के ग्रामीणों की ओर से सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed