{"_id":"5b50cb924f1c1b39748b5dfd","slug":"121532021650-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात व कटिंग कार्य से खस्ताहाल गौरीकुंड हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात व कटिंग कार्य से खस्ताहाल गौरीकुंड हाईवे
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हो रहे चौड़ीकरण कार्य और केदारघाटी में बरसात से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बदहाल हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह पर बरसाती पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही के साथ राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है।
राजमार्ग अंधेरगढ़ी, सौड़ी, बांसबाडा से लेकर कुंड तक कई जगहों पर मार्ग अति संवेदनशील हो गया है। इस क्षेत्र में पुस्ते ढहने के कगार पर हैं, जिससे सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हो रही कटिंग के मलबे का उचित निस्तारण नहीं होने से हाईवे पर बने कई स्कपर बंद हो गए है। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह भंडारी, भगवती प्रसाद नौटियाल, अनिल जगवाण, लखपत सिंह बर्त्वाल का कहना है, कि चौड़ीकरण कार्य में कार्यदायी संस्था द्वारा बरती जा रही मनमानी से राजमार्ग की स्थिति बदहाल हो गई है। कहा कि गिंवाला गांव के नीचे अस्थाई दीवार का निर्माण किया गया है, जो कभी भी ढह सकती है। इधर, एनएच के ईई जेके त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को कटिंग से एकत्रित हो रहे मलबे को चिहिृृत स्थान पर डंप करने को कहा गया है। जिन स्कपर में मलबा भरा है, उन्हें खाली कर दिया जाएगा, जिससे बरसाती पानी की निकासी होती रही।