{"_id":"5b477f3b4f1c1b10278b5f15","slug":"121531412283-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ले रहे आपदा खोज बचाव व प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ले रहे आपदा खोज बचाव व प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
जखोली। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा ग्राम पंचायत मयाली की महिला मंगल दल व युवक मंगल को खोज बचाव व प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को आपदा से निपटने के बारे में जानकारी दी गई।
जन विकास संस्थान चिरबटिया के सहयोग से पंचायत भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खंड विकास अधिकारी रघुवीर सिंह राणा ने कहा कि मानसून के दौरान कई प्राकृतिक आपदाएं आती है। आपदा से निपटने के लिए जरूरी उपाय व आपदा प्रभावितों के लिए समय पर राहत पहुंचाया जा सके इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में संस्था के प्रशिक्षक विक्रम सिंह ने ग्रामीणों को आपदा से निपटने व खोज बचाव व प्राथमिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरीश पुंडीर ने किया। इस मौके पर विजय रावत, सुरेंद्र दत्त सकलानी, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, अनुसूया प्रसाद, शैला देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।