फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर पुश्ता हुआ खोखला, खतरा

खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर पुश्ता हुआ खोखला, खतरा

Wed, 11 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर पुश्ता हुआ खोखला, खतरा
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग कांडई से गहड़खाल के बीच दो स्थानों पर खतरनाक बना है। मार्ग पर पुस्ता धंसाव होने से कभी भी किसी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

18 किमी मोटर मार्ग पर कांडई गदेरा के समीप करीब 10 मीटर पुस्ता नीचे से खोखला हो गया है। तेज बरसात में कभी भी सड़क धंस सकती है। वहीं, गहड़खाल बाजार से कुछ पहले मार्ग का पुस्ता ध्वस्त हो गया है, जिस कारण छोटे वाहनों का संचालन भी बमुश्किल से हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान जीवन प्रकाश, पूर्व प्रमुख अनसूया प्रसाद चमोली का कहना है, कि तीन वर्ष पूर्व ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के विकल्प के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का सुधारीकरण किया गया था, लेकिन अब भी कांडई में मार्ग का 200 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में है। यहां पर निरंतर जमीन धंस रही है, जिससे बरसात के दौरान वाहनों का संचालन संभव नहीं है। अधिकांश मार्ग पर निकास नाली नहीं होने से बरसाती पानी सड़क पर बह रहा है, जो ग्रामीणों के खेतों व घरों में घुस रहा है। बताया कि डीएम के जनता दरबार सहित बीडीसी व तहसील दिवस में इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। इधर, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि मार्ग पर निकास नाली व भू-धंसाव जोन के सुधारीकरण के लिए जिला योजना व आपदा मद में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed