फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अब, तर होंगे डंगवाल गांव के ग्रामीणों के हलक

अब, तर होंगे डंगवाल गांव के ग्रामीणों के हलक

Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अब, तर होंगे डंगवाल गांव के ग्रामीणों के हलक
रुद्रप्रयाग। पेयजल संकट से जूझ रहे डंगवाल गांव के ग्रामीणों के हलक अब जल्द तर होंगे। जलनिगम ने जिला योजना में गांव के लिए नई पेयजल लाइन का प्रस्ताव रखा है। योजना के लिए निगम ने दो लाख रुपये की टोकन मनी रखी है। जल्द धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जखोली ब्लाक के बड़मा पट्टी का डंगवाल गांव में 35 वर्ष पूर्व पेयजल योजना बनाई गई थी, लेकिन परिवारों की संख्या बढ़ने से यह योजना नाकाफी साबित हो रही है। यहां तक कि निर्माण के बाद योजना की मरम्मत नहीं होने से बीते वर्षों से फरवरी से ही गांव में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम से भी मुलाकात कर पेयजल समस्या से अवगत कराया था। अब जलनिगम ने गांव के लिए जिला योजना में नई पेयजल योजना का प्रस्ताव रखा है। अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि योजना को स्वीकृति मिलते ही सर्वेक्षण के साथ डीपीआर भी तैयार की जाएगी। हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि इस वर्ष के अंत तक योजना का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed