फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कोटमा में बैंक शाखा खोलने की कार्रवाई आश्वासनों तक सिमटी

कोटमा में बैंक शाखा खोलने की कार्रवाई आश्वासनों तक सिमटी

Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोटमा में बैंक शाखा खोलने की कार्रवाई आश्वासनों तक सिमटी
गुप्तकाशी। ऊखीमठ तहसील के दूरस्थ कालीमठ घाटी के 10 ग्राम पंचायतों की करीब 6 हजार आबादी आज भी बैंक सुविधा से वंचित हैं। बैंक संबंधित हर छोटे बड़े काम के लिए क्षेत्र के चौमासी, चिलौंड, ब्यूंखी, जाल तल्ला व मल्ला के ग्रामीणों को 27 किमी का सफर तय कर गुप्तकाशी पहुंचना पड़ रहा है। बुजुर्ग पेंशनर व घरों में अकेले रह रहे लोगों को अपने बैंक कार्यों को लेकर सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जून 2013 की केदारनाथ आपदा और बीते वर्ष 6 फरवरी को भूकंप के झटके से प्रभावित कालीमठ घाटी के गांवों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। कालीमठ, कोटमा, ब्यूंखी, कुणजेटी सहित 10 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में करीब 6 हजार लोग निवास कर रहे हैं, जिसमें 15 सौ बैंक उपभोक्ता हैं। ग्राम प्रधान गीता देवी, शिवदेई देवी, ओपी भट्ट, कुलदीप सिंह राणा, संदीप भट्ट, अव्वल सिंह राणा, डीएस तिंदोरी, मुलायम सिंह तिंदोरी आदि ने बताया कि आपदा के बाद से कोटमा में बैंक शाखा खोलने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इन हालात में ग्रामीणों को बैंक कार्यों के लिए गुप्तकाशी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने डीएम से लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन बैंक शाखा संचालन की मांग की है। लीड बैंक अधिकारी एसएस तोमर ने बताया कि कोटमा में सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) का संचालन हो रहा है। पूर्णकालिक शाखा संचालन के लिए सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed