फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शिक्षा की बेहतरी के लिए बीएलओ कार्य से दूर रहेंगे शिक्षक: डीएम

शिक्षा की बेहतरी के लिए बीएलओ कार्य से दूर रहेंगे शिक्षक: डीएम

Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा की बेहतरी के लिए बीएलओ कार्य से दूर रहेंगे शिक्षक: डीएम

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए डीएम ने प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखने को कहा है। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को बीएलओ ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे स्कूलों में नियमित शैक्षिक व शिक्षणेत्तर गतिविधियां संचालित हो सके।

लक्ष्य प्रोजेक्ट के तहत जिले में संचालित 705 राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 18,650 छात्र-छात्राओं की प्रारंभिक शैक्षिक उन्नयन एवं संवर्द्धन को लेकर कम्पीटेंसी डेटा फीडिंग की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बेहतर करना है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बीआरसी व सीआरसी के साथ बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि लक्ष्य एप में शिक्षक द्वारा किए जा रहे अध्यापन कार्य का परीक्षण भी किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों के शिक्षा-स्तर का भी पता चलेगा। उन्होंने प्रत्येक संकुल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप तीन स्कूलों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने की बात भी कही। वहीं, अंतिम पायदान पर रहने वाले तीन स्कूलों को प्रदर्शन सुधारने के लिए सुझाव दिए जाएंगे। डीएम ने अच्छा प्रदर्शन कर रहे विद्यालयों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की बात भी कही, जिससे, क्रास वेरिफाई हो सके कि जो अध्यापक द्वारा दक्षता कम्पीटेंसी में रिपोर्टिंग की जा रही है वह ठीक है या नहीं। इस मौके पर डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, उप शिक्षाधिकारी नंदा चंद्रा, रवि कुमार, डीसी सेमवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed