{"_id":"596b97214f1c1bf5488b45e6","slug":"121500223265-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौंडार गांव की जल विद्युत परियोजना 3 जुलाई से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौंडार गांव की जल विद्युत परियोजना 3 जुलाई से क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। गौंडार गांव में उरेडा की 100 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना की पावर हाउस की पाइप लाइन 12 जुलाई से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिस कारण परियोजना से विद्युत उत्पादन ठप है।
मधु गंगा पर निर्मित परियोजना की पाइप लाइन बीते 3 जुलाई को भारी बारिश और अतिवृष्टि से रांसी-गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग गांव से कुछ दूरी पर व्यापक रूप से टूट गया था, जिसके पत्थरों व मलबा की चपेट में आने से परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गई। तब, से विद्युत उत्पादन ठप पड़ा है। बिजली के अभाव में ग्रामीण सोलर लाइट का उपयोग कर रहे है, लेकिन बरसाती मौसम में अधिकांश समय मौसम के खराब होने से सोलर लाइट भी चार्ज नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान सुमन देवी, वीर सिंह एसएन सिंह पंवार आदि ने बताया कि परियोजना के क्षतिग्रस्त होने की सूचना उरेडा विभाग को दे दी गई है, लेकिन अभी तक पाइप लाइन को ठीक नहीं किया गया है। इधर, उरेडा के जेई डीएस पटवाल ने बताया कि गांव पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया जा चुका है। निर्माणदायी संस्था बागनाथ इंटरप्राइजेज बागेश्वर के ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अभी नदी का बहाव तेज है, जिस कारण परियोजना की पाइप लाइन की मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं।