फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ठेकेदार को एसडीएम कोर्ट से होगा नोटिस जारी

ठेकेदार को एसडीएम कोर्ट से होगा नोटिस जारी

Tue, 16 Apr 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार को एसडीएम कोर्ट से होगा नोटिस जारी
रुद्रप्रयाग। निर्माणाधीन द्वारपुर-जोरदार मार्ग की कटिंग, पुश्ता निर्माण मानकों के तहत नहीं होने और निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नाराजगी जताई। डीएम ने मामले में उप जिलाधिकारी को ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट, भूमि कटान का मुआवजा व निकास नाली बनाने की मांग भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी ने 3.8 किमी निर्माणाधीन द्वारपुर-जोरदार मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बसुकेदार तहसील के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर ठेकेदार की ओर से मानकों के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण मानकों के तहत कराने को कहा। साथ ही जखोली के तहसीलदार की ओर से उप जिलाधिकारी कोर्ट से ठेकेदार को धारा-133 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजने के आदेश भी दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भूमि कटान का मुआवजा, सड़क निर्माण से टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत और बरसात से पूर्व निकास नाली निर्माण बनाने को भी कहा। इस मौके पर तहसीलदार शालिनी मौर्य, एई मोहित उनियाल, जेई हरेंद्र राणा, मान सिंह, राम प्रसाद, अनसूया प्रसाद, विजय सिंह, संतोष सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed