{"_id":"5c2a47b8bdec2256af3f54cc","slug":"11546274744-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्रीशक्ति, संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। लोक गायक नवीन सेमवाल के आडियो एलबम बामणी-2 का विमोचन किया गया।
नया बस अड्डा परिसर में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एसएसबी के सेवानिवृत्त डीआईजी केसव डोभाल ने किया। विशिष्ठ अतिथि सभासद संतोष रावत व दीर्घायु गोस्वामी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संस्कृति व धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर लोक गायक नवीन सेमवाल, कुलदीप कप्रवाण और लोक गायिका पूनम सती ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार चिंगचॉंग ने चुटकलों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर अध्यक्ष हरि सिंह बिष्ट, संरक्षण एसएन सेमवाल, सभासद लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संचालन अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेयी ने किया।