{"_id":"5a4e5e594f1c1b273c8b4bec","slug":"11515085401-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों के तहत हो रहा घाटों का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों के तहत हो रहा घाटों का सौंदर्यीकरण
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नमामि गंगे परियोजना में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी पर पूर्व में निर्मित घाटों की पुराने सीढ़ियों पर ही टाइल्स लगाने के मामले में उप जिलाधिकारी सदर मुक्त मिश्रा और सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने जांच की। इस दौरान कार्य मानकों के तहत सही पाए गए।
नमामि गंगे के तहत कार्यदायी संस्था वैपकोस द्वारा घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। मई माह में सभी घाटों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। इधर निर्माण को लेकर मिली शिकायतों के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र ने सिंचाई विभाग के एई और जेई के साथ घाटों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं उसमें गुणवत्ता का पूरा खयाल रखा गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि सीढ़ी को तुड़वाकर देखा गया जिसमें कोई खामी नहीं मिली है। संबंधित संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की जा रही है। रिपोर्ट को जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।