{"_id":"5a01e4d74f1c1bd8538bb949","slug":"11510073559-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलों के आयोजन से लोगों को मिलती विभागीय योजनाओं की जानकारी : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलों के आयोजन से लोगों को मिलती विभागीय योजनाओं की जानकारी : रावत
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का डीएम मंगेश घिल्डियाल, मुख्य अतिथि विधायक मनोज रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही।
खेल मैदान में शरदोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक रावत ने मेलार्थियों से सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ लेने की अपील भी की। उन्होंने मेलों को स्थानीय उत्पादों के विपणन का केंद्र भी बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न क्रियाकलापों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों का उत्पादन व विपरण कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेला परिसर में विभिन्न विभागों व एनजीओ द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। मौके पर मेला समिति के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री हर्षवर्धन बेंजवाल, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह राणा, सुशीला बिष्ट, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, सीओ एसपी बडोला, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, देवेश्वरी देवी, रमेश बेंजवाल, रमेश चमोला, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, रमेश आर्य समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।