{"_id":"59ff3efc4f1c1bcf538bb06a","slug":"11509900028-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नवम्बर से शुरू होगा कृषि औद्योगिक विकास मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नवम्बर से शुरू होगा कृषि औद्योगिक विकास मेला
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। सात नवंबर से शुरू होने वाले कृषि औद्योगिक विकास मेले को लेकर महर्षि अगस्त्य की नगरी अगस्त्यमुनि सजने लगी है। व्यापार करने के लिए प्रदेश व बाहरी हिस्सों से व्यापारी भी पहुंचने लगे है। जबकि मुख्य बाजार में भी रौनक दिखनी शुरू हो गई है।
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में सात नवंबर से पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ किया जाना है। मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। जबकि सुरक्षा व अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं जुटाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, ऊर्जा निगम व जल संस्थान के अधिकारी भी पहुंच रहे है। मेले के दौरान खेल विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवा कल्याण विभाग की ओर से महिला मंगल दल, युवक मंगल दल समेत विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेला समिति के संयोजक/नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री व सचिव हर्षवर्धन बैंजवाल ने बताया कि मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। मेले के लिए अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय संबंधी जानकारियां जनता को दी जाएगी। ब्यूरो