{"_id":"59f5ffd54f1c1b8e698b8326","slug":"11509294037-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए कार्मिकों को किया जाए समायोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए कार्मिकों को किया जाए समायोजित
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। उपनल कर्मचारी महासंघ ने हटाए गए कार्मिकों को समायोजित किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर संगठन मजबूती पर भी जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष आशीष नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से उपनल कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। न्यायालय के समान कार्य समान वेतन के निर्देश के बाद भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। बैठक में कहा गया कि अधिकांश विभागों द्वारा बीते 8 माह से उपनल कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से समय पर वेतन भुगतान सहित लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर प्रवीन राणा, लक्ष्मण सिंह, जागेश्वर प्रसाद, हरीश देवराड़ी, किशन रावत, मधु भट्ट, मुकेश कुमार, नवनीत सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो