फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   समस्याओं के प्रति गंभीर हो अधिकारी अन्यथा वीआरएस लें: डीएम

समस्याओं के प्रति गंभीर हो अधिकारी अन्यथा वीआरएस लें: डीएम

Wed, 25 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के प्रति गंभीर हो अधिकारी अन्यथा वीआरएस लें: डीएम

विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। यहां आयोजित बीडीसी की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि या तो जनता की समस्याओं को जल्द सुलझाएं नहीं तो वीआरएस की तैयारी कर लें। कहा, कि समस्याओं के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बीडीसी में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण भी मांगा।

ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत के सदस्यों ने पूर्व प्रस्तावों पर विभागों की ओर से कार्रवाई न होने पर रोष जताया। कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिस कारण बीडीसी औचित्यहीन साबित हो रही है। इस पर डीएम घिल्डियाल ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि वे जनसमस्याओं को गंभीरता से लें, नहीं तो वीआरएस की तैयारी कर लें। डीएम ने अधिकारियों को सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर एक माह में संबंधित सदस्य एवं खंड विकास कार्यालय को देने को कहा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. योगंबर नेगी व शिशुपाल सिंह कंडारी ने कहा कि अधिकारी प्रस्तावों का प्रतिउत्तर देने तक की जहमत नहीं उठाते। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, बीडीओ धनेश्वरी नेगी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed