{"_id":"59ef75844f1c1baf678b74c8","slug":"11508865412-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया विभागों का निरीक्षण गायब मिले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया विभागों का निरीक्षण गायब मिले अधिकारी
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला भेषज संघ के समन्वयक, खादी ग्रामोद्योग सहित अन्य कई अधिकारी कार्यालय से गायब मिले। सीडीओ ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
मंगलवार को सीडीओ ने विकास भवन सहित अन्य विभागों का औचक निरीक्षण किया। विकास भवन में मुख्य कृषि अधिकारी व पूर्ति अधिकारी अपने कार्यालय से गायब मिले। सच्चिदानंद नगर में संचालित खादी-ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी भी कार्यालय में नहीं थे। वहां मौजूद अन्य कर्मियों से पूछने पर पता चला कि वे 18 अक्तूबर से दफ्तर में नहीं हैं। अवकाश या भ्रमण को लेकर कोई सूचना उनके द्वारा कार्यालय में नहीं दी गई। भेषज संघ के कार्यालय में भी जिला समन्वयक 14 अक्तूबर से बिना सूचना के गायब मिले। सीडीओ ने बताया कि सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।