फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   स्कूल स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र मजबूत करने की जरूरत: डीएम

स्कूल स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र मजबूत करने की जरूरत: डीएम

Fri, 14 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूल स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र मजबूत करने की जरूरत: डीएम
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज में आपदा खोज-बचाव प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने की बात कही। कहा, कि विद्यालयों में संचालित एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, जूनियर एवं यूथ रेडक्रास स्वयं सेवकों सहित राजस्व उपनिरीक्षक व पुलिस को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। इन लोगों को प्रशिक्षण कर स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की कुशल टीमें तैयार की जा सकती हैं, जो विषम परिस्थितियों में प्राथमिक रेस्क्यू कर सके। उन्होंने आपदा प्रबंधन जागरूकता के साथ-साथ आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयं सेवकों के बेहतर उपयोग की बात भी कही। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में डीडीआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को रैपेलिंग, क्लाइमिंग, जुमरिंग, रिवरक्रॉसिंग, फैस रैस्क्यू विधि के बारे मेें डेमो के जरिए जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed