{"_id":"5b54b98c4f1c1b6e118b50fd","slug":"111532279180-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ ने छात्राओं को आपदा से बचने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ ने छात्राओं को आपदा से बचने के सिखाए गुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ) की टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं को आपदा राहत खोज व बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव व जरूरी सावधानियों को लेकर भी जागरूक किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की टीम ने छात्राओं को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा के बारे में जानकारी दी। भूकंप के समय कैसे अपना बचाव किया जाना है। साथ ही आपदा के दौरान घायल हुए अपने साथी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार देने के बाद अपने संसाधनों के जरिए एंबुलेंस व स्वास्थ्य केंद्रों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। यह सब बताया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को सर्ट ड्रैग, ब्लैकेट ड्रैग, पिग्गी बैग, फोर हैंड कैरी के बारे में जानकारी दी गई। प्राकृतिक आपदा में घायल हुए व्यक्ति को बचाने के लिए ब्लीडिंग कंट्रोल के डाईरेक्ट प्रेशर, एलीवेशन, प्रेशर प्वाइंट, टोरनिकेट के साथ ही सीपीआर के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताय गया। इस मौके पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर मनोज सिंह समेत 18 सदस्यीय दल, विद्यालय के शिक्षिका व छात्राएं मौजूद थी।