{"_id":"5b43943c4f1c1b9d288b57ad","slug":"111531155516-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूट के बैग बनाना सीख रही मनसूना की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूट के बैग बनाना सीख रही मनसूना की महिलाएं
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ऊखीमठ ब्लाक के ग्राम पंचायत मनसूना में महिलाओं को जूट से बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 13 दिन तक चले शिविर में 35 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर आरसेठी के निदेशक डीएस नेगी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जूट का उपयोग लाभकारी है। बाजारों में भी इसकी मांग बढ़ रही है। शिविर में ग्रामीण महिलाओं को जूट से सामान बैग, आफिस बैग, लेडिज बैग, पर्स, थैले, पाइल कवर, लैपटाप कवर आदि बनाने के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं को बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता, मार्केटिंग मैनेजमेंट, रिक्स मैनेजमेंट सहित उद्यमिता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर पीई एमएस नेगी, एलडीएम एसएस तोमर, ग्राम विकास अधिकारी धनपाल सिंह राणा, राजजेश्वरी राणा, श्यामा देवी, वीरेंद्र बर्त्वाल, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।