{"_id":"5a4281064f1c1ba7668bc4ca","slug":"111514307846-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के आगमन पर सिलगढ़ विकास महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के आगमन पर सिलगढ़ विकास महोत्सव शुरू
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। नए साल की पहली तारीख से शुरू होने वाले दो दिवसीय सिलगढ़ मेले की तैयारियों के लिए सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति ने रूपरेखा तैयार कर ली है।
तैला के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हुई बैठक में समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि महोत्सव में जिले के सभी सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के स्टाल लगाए जाएंगे जिनमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्थानीय प्रतिभाओं को उभारने के लिए उन्हें मंच प्रदान किया जाएगा। समिति ने स्थानीय विद्यालयों, महिला एवं युवक मंगल दलों से मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है। इसके अलावा, मेले में स्थानीय उत्पादों के विपणन तथा विभागीय स्टालों पर काश्तकारों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
इस मौके पर महामंत्री दीपक रावत, संयोजक कृपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा, कनिष्ठ प्रमुख कमल रावत, मगनानंद भट्ट, दरम्यान जखवाल, यशवीर चौहान, मेहरवान सिंह, प्रेम सिंह, सुनील बुटोला मौजूद थे।