{"_id":"5a05dd124f1c1ba7678baba0","slug":"111510333714-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली बेटी बचाओं जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली बेटी बचाओं जागरूकता रैली
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सप्ताह के तहत आयोजित जन जागरूकता रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों को बेटी बचाने को प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुई जागरूकता रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर, संस्कृत महाविद्यालय व अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भाणाधार में एकत्रित हुए। जहां मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी, डीएम मंगेश घिल्डियाल व सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। रैली आर्मी कैंट, मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक पहुंची। स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। डीएम घिल्डियाल ने बेटी बचाओ अभियान में प्रभावी सहभागिता की अपील की। जबकि सीएमओ ने कहा कि घटते लिंगानुपात को लेकर जहां विभाग जरूरी कदम उठा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, एसीएमओ डा. ओपी आर्य, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. जेएस नेगी, राय सिंह बिष्ट, अजय सेमवाल, सुशीला बिष्ट, डा. हेमा पुष्पवाण, प्रदीप बगवाडी, शोक चौधरी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे। ब्यूरो