{"_id":"59f7533c4f1c1b71548b9d87","slug":"111509380924-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्ट भैरव की महाराज यात्रा 16 दिसंबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्ट भैरव की महाराज यात्रा 16 दिसंबर से होगी शुरू
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। धवल पर्वत पर स्थित भगवान अष्टभैरव की बावन जूला गांवों की महाजात यात्रा का दूसरा चरण 16 दिसंबर से शुरू होगा। आयोजन को लेकर समिति का गठन करते हुए मोहन सिंह रावत व वचन सिंह नेगी को संरक्षक और दीपक कुंवर को अध्यक्ष चुना गया है।
ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में बावनजूला और गूठ गांवों की बैठक में अष्ट भैरव की महाजात यात्रा पर चर्चा की गई। ज्योतिषाचार्य दीपक कुंवर की अध्यक्षता में बैठक में 16 दिसंबर को अष्ट भैरव की द्वितीय चरण की यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया। यात्रा तीन माह तक आयोजित होगी। यात्रा तैयारियों को लेकर प्रत्येक गूठगांवों की समितियां बनाई गई हैं। जो तैयारियों को लेकर अपनी रिपोर्ट समिति की 12 नवंबर को होने वाली बैठक में प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा यात्रा के सफल संचालन के लिए मुख्य समिति का गठन भी किया गया, जिसमें लक्ष्मी प्रसाद भट्ट को महामंत्री, कलम सिंह राणा को उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष, देवरा प्रभारी रजपाल सिंह पंवार, सचिव मदन सिंह रावत को चुना गया। कार्यकारिणी में दस लोगों को मनोनीत किया गया है। बैठक में ऊखीमठ पंचगाई, मद्महेश्वर व कालीमठ घाटी के गांवों सहित सेमी-भैंसारी व ल्वारा गांव के प्रतिनिधि शामिल थे मौजूद थे। बता दें कि अष्ट भैरव की महाजात यात्रा का पहला चरण बीते वर्ष अक्तूबर में हुआ था। ब्यूरो