{"_id":"59f7533a4f1c1b7a548b9f35","slug":"111509380922-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया खसरा-रूबेला-टीकाकरण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया खसरा-रूबेला-टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने अभिभावकों व शिक्षकों से बच्चों को शत-प्रतिशत टीका लगाने की अपील की।
जीआईसी रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि भागदौड़ के इस समय में स्वास्थ्य के प्रति सजगता की आवश्यकता है। माता-पिता अपने बच्चों को खसरा व रूबेला जैसे बीमारी से बचाने के लिए उन्हें एमआर का टीका जरूर लगाए। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि खसरा-रूबेला बीमारी से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों व छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से टीका लगे, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने बताया कि जनपद में सत्रवार आगामी एक माह में 9 माह से 15 वर्ष तक के कुल 52,233 बच्चों को एमआर टीके से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर एसीएमओ डा ओपी आर्य, प्रधानाचार्य डीके बाजपेयी, अजय सेमवाल, डीपी कोठारी, डीपी भट्ट थे। ब्यूरो