{"_id":"59ef739e4f1c1ba7678b769f","slug":"111508864926-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए स्कूल के बच्चों को डीएम ने दिए बैग, स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए स्कूल के बच्चों को डीएम ने दिए बैग, स्वेटर
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गोद लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया और उन्हें स्कूली बैग, स्वेटर, कापी व चॉकलेट भी बांटे।
जिलाधिकारी मंगलवार को विद्यालय पहुुंचे और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूल में 47 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। डीएम ने कक्षा पांच के बच्चों को गणित के सवाल भी कराए। उन्होंने बच्चों को शब्दों में पहाड़े लिखना भी सिखाया। इसके अलावा कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे तो बच्चों ने बेबाकी से जवाब भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षणेत्तर गतिविधियों से संबंधित सामग्री भी दी। डीएम ने राउप्रावि धारकोट का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका जांची। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक महावीर सिंह नेगी, सहायक अध्यापक प्रकाश नौटियाल, प्रधानाध्यापिका सविता शैली और सहायक अध्यापिका सुरेशी पंवार समेत कई लोग मौजूद थे।