{"_id":"59eccedf4f1c1bd8538b8774","slug":"111508691679-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में मिले आरक्षण
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के जिलाध्यक्ष शिव सिंह राणा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 फीसदी आरक्षण की मांग की जा रही है। विस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की ओर से राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया था लेकिन आज स्थिति जस की तस है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण व समान कार्य समान वेतन देने की मांग की। ज्ञापन में रणवीर सिंह जगवाण, मदन मोहन डिमरी, राकेश नेगी, मदन कोटवाल, भगत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।