फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   11 nominations of ward members canceled in Rudrapur

रुद्रपुर में वार्ड सदस्यों के 11 नामांकन निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
11 nominations of ward members canceled in Rudrapur
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड की 32 ग्राम पंचायतों के 81 वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के लिए हुए कुल 109 नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। जांच में विभिन्न खामियां मिलने पर 11 नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय के सभागार में सुबह 10 बजे ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। इस दौरान दावेदारों की उम्र कम निकलने, शैक्षिक प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र आदि के अभाव में 11 नामांकन पत्र निरस्त कर दिये गये। वार्ड सदस्य के लिए दावेदारों के 11 नामांकन निरस्त होने के बाद रुद्रपुर में अब 98 दावेदार ही मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नाम वापसी व शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। रुद्रपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के रिक्त 81 पदों के लिए कुल 109 नामांकन दाखिल व 120 नामांकन पत्र बिक्री हुए थे। रुद्रपुर विकासखंड की छह ग्राम पंचायतों में दानपुर, बागवाला, प्रतापपुर, शहदौरा, सतुईया व लौहरी के ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर सके हैं। वहां पर प्रभारी बीडीओ व प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, एडीओ पंचायत केके मेलकानी, वीडीओ उमेश जोशी, वीडीओ मो. असलम, एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा, पूनम पनेरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में वार्ड सदस्यों के 18 नामांकन पत्र निरस्त
बाजपुर। बीडीओ हर सिंह मेहरा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रहे ग्राम पंचायत सदस्यों के 125 पदों पर 161 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को जांच के दौरान 18 पर्चे निरस्त हो गए। अब चुनाव में 143 प्रत्याशी मैदान में है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। पिछले चुनावों में रिक्त रहे ग्राम नरखेड़ा प्रधान पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इससे नरखेड़ा प्रधान पद फिर रिक्त रह गया है।
बगुलिया में एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया
खटीमा। 19 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में पांच सीटों में सिसैया एवं बगुलिया के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी, जिसमें ग्राम पंचायत बकुलिया के लिए सुषमा देवी एवं सिसैया से संत लाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। सुषमा देवी का नामांकन पत्र वन विभाग के वन भूमि में काबिज होने की रिपोर्ट पर खारिज कर दिया, जबकि संत लाल का निर्विरोध बनना तय है। इसके अतिरिक्त सरपुड़ा, खालीमहुवट, पुरनापुर और बकुलिया ग्राम पंचायत पर दूसरी बार भी आरक्षण के चलते कोई उम्मीदवार दावेदारी नहीं कर सका। खंड विकास अधिकारी एनसी उपाध्याय ने बताया कि ग्राम सदस्यों के 148 सीटों के लिए 177 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिसमें 16 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। शेष 12 दिसंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके तहत 19 को मतदान के बाद 21 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
ग्राम प्रधान के एकमात्र दावेदार का नामांकन निरस्त
गदरपुर। ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर चल रही उपचुनाव की प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें एक ग्राम पंचायत सदस्य और एक ग्राम प्रधान पद के दावेदार का नामांकन निरस्त किया गया।

आरओ एलडी जोशी एवं एआरओ मधुसूदन ने बताया कि 115 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर 167 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किये थे। जांच के दौरान ग्रामसभा धीमरखेडा के वार्ड नंबर सात से सोनम कौर का नामांकन निरस्त हुआ है। एसटी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित ग्रामसभा रफीनगर से एकमात्र प्रधान पद की दावेदार कंचन पत्नी राकेश कुमार के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के दौरान कंचन की आयु कम होने पर नामांकन पत्र को निरस्त किया है। इस दौरान एडीओ पंचायत राजपाल सिंह चौहान, वीडीओ एसपी मल्ल, प्रकाश राम आर्य, सुमित कुमार एवं रविन्द्र उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed