फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   105 people underwent eye check-up at the camp.

Rudraprayag News: शिविर में 105 लोगों की आंखों की हुई जांच

Fri, 19 Sep 2025 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 19 Sep 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
105 people underwent eye check-up at the camp.
रुद्रप्रयाग। सतेराखाल में श्रीरामकृष्ण मिशन और रोटरी क्लब मुंबई नॉर्थ के सहयोग आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 105 लोगों के आंखों की जांच की गई। वहीं 10 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिपं सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं रामकृष्ण मिशन के असीमात्मानंद महाराज ने कहा कि जन कल्याण के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर राकेश कुंवर, सौरभ रावत, सुमंत सत्कारी, क्षेपं सदस्य गोविंद सिंह नेगी, डाॅ. कोमल प्रताप, संजू नौटियाल, सपना बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


सीएचसी जखोली में 125 की जांच, तीन ने किया रक्तदान

जखोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर तीन लोगों ने रक्तदान भी किया। वहीं 36 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी जखोली में आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आमजन को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है इसलिए घर, परिवार के लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि 23 सितंबर को सीएचसी अगस्त्यमुनि और 26 को पीएचसी ऊखीमठ में विशेष शिविर लगेगा। शिविर में डाॅ. लक्ष्मण के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. खुशपाल, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मनीष, फार्मेसी अधिकारी शशि भूषण गौड़ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed