फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बच्चों ने घरों की देहरियों में रंग-बिरंगे फूल डालकर किया फूलदेई का स्वागत

बच्चों ने घरों की देहरियों में रंग-बिरंगे फूल डालकर किया फूलदेई का स्वागत

Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने घरों की देहरियों में रंग-बिरंगे फूल डालकर किया फूलदेई का स्वागत

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। चैत्र मास की संक्रांति से जनपद में फूलदेई महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सूर्योदय से पूर्व गांवों में छोटे-छोटे बच्चों ने घरों की देहरियों को रंग-बिरंगे से फूलों से सजाया। इस मौके पर कई जगहों पर नृत्य नाटिकाओं का आयोजन भी किया गया।

शुक्रवार को रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ घर-घर की देहरियों में फूल डालकर वसंत ऋतु का स्वागत किया। जबकि लोगों ने बच्चों को चावल, दाल आदि दिए। उधर, केदारघाटी के गुप्तकाशी के नाला गांव स्थित मां ललिता माई व देवर में ज्वालामुखी मंदिर में रंगकर्मी रमन सिंह रावत व डा. संजय पांडेय ने पारंपरिक गीतों के साथ वसंत का स्वागत किया। मौके पर एक नृत्य नाटिका का आयोजन भी किया गया, जिसमें डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फूलदेई महोत्सव का मंचन किया। इसके अलावा तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ व फाटा समेत अन्य हिस्सों में भी फूलदेई का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। बच्चों ने घोघा माता की डोली निकालकर गांवों में घर-घर भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed