फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ऊर्जा संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

ऊर्जा संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

Tue, 18 Dec 2018 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उरेडा की ओर से ऊर्जा संरक्षण के तहत छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली और लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जीआईसी और जीजीआईसी रुद्रप्रयाग सहित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सीईओ कार्यालय से केदारनाथ तिराहे तक रैली निकाली।

छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्लोगन के साथ ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा गीता राणा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण का सही अर्थ, ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को कम करना है। विशिष्ट अतिथि सीईओ सीएन काला ने कहा कि दैनिक उपयोग के बहुत से बिजली उपकरणों का उपयोग सीमित कर ऊर्जा खपत को कम किया जा सकता है। इस मौके पर उरेडा के परियोजना प्रबंधक नीरज गर्ग, जेई डीएस पटवाल, प्रधानाचार्य डीके वाजपेयी, डीएल बडम्वाल, सीएस बिष्ट और बीएन जेठुडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed