फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   वर्षभर पानी पीकर बिल देना भूल गए 25 सरकारी विभाग!

वर्षभर पानी पीकर बिल देना भूल गए 25 सरकारी विभाग!

Mon, 17 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
वर्षभर पानी पीकर बिल देना भूल गए 25 सरकारी विभाग!

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य, सिंचाई, पशुपालन, कृषि सहित 25 विभागों व अन्य उपभोक्ताओं पर जलसंस्थान का एक करोड़ 20 लाख से अधिक बकाया है। पानी का उपयोग कर रहे इन उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। जलसंस्थान ने इन्हें नोटिस भेज दिए हैं, जिसमें 20 दिसंबर तक बिल जमा करने को कहा गया है।
जनपद में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ निजी कनेक्शन धारकों की संख्या 11 हजार से अधिक हैं, लेकिन इनमें 5 सौ से अधिक उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये का बकाया है, जिसकी वसूली के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग पर सबसे अधिक 12 लाख रुपये, जिला उद्यान विभाग पर 3 लाख से अधिक का बिल है। डिग्री कालेज जखोली व केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि सहित प्राथमिक से माध्यमिक तक के 65 स्कूलों के अलावा शिक्षा विभाग के डीईओ, सीईओ व बीईओ कार्यालयों पर जलसंस्थान का 5 लाख 54 हजार से अधिक का बकाया है। दूसरी तरफ एसडीएम सदर कार्यालय पर 275583, एसडीएम कार्यालय जखोली 220420, एसडीएम ऊखीमठ पर 112908 और डीएम कार्यालय को भी 76059 रुपये बिल जमा करना है। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कार्यालय भी 151313 रुपये का देनदार है। इसके अलावा तीनों ब्लाकों में 5 सौ निजी कनेक्शन धारकों पर भी 70 लाख से अधिक बिल बकाया है।
विज्ञापन

>>>>>>>>>>>
बकाएदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर, 20 दिसंबर तक इनके द्वारा बकाए राशि जमा नहीं की गई तो पेयजल संयोजन के विच्छेदन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- संजय सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed