फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डीएम ने पशुपालन विभाग की क्षेत्रीय टीम के वेतन पर लगाई अग्रिम आदेश तक रोक

डीएम ने पशुपालन विभाग की क्षेत्रीय टीम के वेतन पर लगाई अग्रिम आदेश तक रोक

Wed, 05 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने पशुपालन विभाग की क्षेत्रीय टीम के वेतन पर लगाई अग्रिम आदेश तक रोक

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के घंघासू में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में जिलाधिकारी ने प्रतिभाग नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर 94 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 40 का मौके पर निस्तारण किया गया।

बुधवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में डीएम ने प्रतिभाग नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जबकि पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण नहीं होने की शिकायत पर उन्होंने पशुपालन विभाग की क्षेत्रीय टीम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए। साथ ही वर्ल्ड बैंक के सक्षम अधिकारी के शिविर में अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। शिविर में उच्छोला गांव के ग्रामीणों ने छेनागाड-उच्छोला मोटरमार्ग कटिंग से क्षतिग्रस्त हुई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताया। कहा कि कई बार विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पुष्पा देवी व कांती देवी ने बीमार पति और सुमित्रा देवी ने अपनी पुत्री के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा, मनरेगा, बैंक से जुड़ी कई समस्याओं से ग्रामीणों ने डीएम व अधिकारियों को रूबरू कराया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 86, आयुर्वेदिक ने 56, होम्योपैथिक ने 34 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईयां वितरित की। जबकि कृषि विभाग ने 1500 के यंत्र व 6 सौ की रसायन दवाईयां व पशुपालन विभाग द्वारा 200 पशुओं के लिए दवाईयां वितरित की गई। राजस्व एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आय एवं विभिन्न प्रकार के अन्य प्रमाण पत्र फार्म भरे गए। इस मौके पर एसडीएम देवमूर्ति यादव, सीईओ चित्रानंद काला, डीईओ बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, एसीएमओ डा. ओपी आर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शिविर से पूर्व जिलाधिकारी ने जीआईसी घंघासू बांगर का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हुए सवाल-जवाब भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed