{"_id":"5b5609264f1c1bb35d8b4f0e","slug":"101532365094-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरोड़ा के अंकित ने राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरोड़ा के अंकित ने राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता रजत
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत मरोड़ा के अंकित ने 15वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता गुजरात के बडोदरा में हुई थी। अंकित स्पोर्ट्स कालेज हल्द्वानी में पढ़ते हैं। इस उपलब्धि पर उनके गांव और घर में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात में 21 से 23 जुलाई तक हुई थी। अंकित ने दस हजार मीटर दौड़ में अंकित सिंह रावत ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। अंकित ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 12वीं में पढ़ने वाले अंकित के पिता धीरेंद्र सिंह रावत वाहन चालक हैं, जबकि माता विमला देवी घर में खेतीबाड़ी और पशुपालन करती हैं। वन पंचायत सरपंच देवी प्रसाद थपलियाल, भरत बुटोला, दिनेश रावत आदि ने बताया कि अंकित की बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। गांव, स्कूल में होने वाली प्रतियोगिताओं में वह हमेशा प्रतिभाग करता था। अंकित की खेल में रुचि को देखते हुए उसके पिता ने उसे स्पोर्ट्स कालेज में दाखिला दिलाया। उन्होंने बताया कि छात्र ने गांव और जिले का मान बढ़ाया है। पिता धीरेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि स्पोर्ट्स कालेज में कक्षा आठ में अंकित का चयन हुआ था। तब से अब तक वह कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुका है।