{"_id":"5a033a294f1c1b69678ba140","slug":"101510160937-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को बताई जीवन बीमा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को बताई जीवन बीमा की जानकारी
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जीवन बीमा निगम गोपेश्वर के तत्वाधान में एमएल पब्लिक स्कूल नाला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में एलआईसी गोपेश्वर के शाखा प्रबंधक पंजक शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा सामाजिक उन्नयन की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष प्रदीप पुजारी ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय में शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंकिता पंवार, अदिति भंडारी, सचिन पंवार, ईशा नेगी, दीपिका खंडूडी, अनुष्का भट्ट, सानिध्य उनियाल, सौम्य भट्ट, रोहित राणा व अक्षत बगवाडी को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा चित्रकारी के क्षेत्र में गौरव सेमवाल को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मंगला कोठियाल, विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल, एलआई के सहायक प्रबंधक एनएस कुटियाल, संजय सेमवाल, मस्तान सिंह समेत अभिभावक व अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो