{"_id":"59ecced14f1c1bd9538b89c2","slug":"101508691665-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरमोला गांव में पांडव नृत्य 31 से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरमोला गांव में पांडव नृत्य 31 से होगा शुरू
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत दरमोला में पांडव नृत्य 31 अक्तूबर से शुरू होगा। समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
तुंगनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने पांडव नृत्य की परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर अनुष्ठान और भव्य रूप से मानने पर चर्चा की गई। कहा कि इस सामूहिक कार्य में गांव के सभी परिवारों का सहयोग जरूरी है। निर्णय लिया गया कि 30 अक्तूबर की शाम को स्वेली गांव से बदरीनाथ, तुंगनाथ, शंकरनाथ व अन्य देवी-देवताओं के निषाण वाद्य यंत्रों के साथ रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां रात में जागरण व भगवान की चारों पहर पूजा होगी। 31 अक्तूबर को तड़के देवता व देव पश्वाओं की ओर से संगम पर गंगा स्नान कर पूजा कर आरती की जाएगी। इसके बाद सभी देवी-देवताओं के निशाण व चिह्न के साथ ग्रामीण दरमोला गांव पहुंचेंगे। इसी दिन से गांव में पांडव नृत्य शुरू होगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम पंवार, राजेंद्र सिंह, मीरान सिंह, मंगल, रविंद्र पंवार, पान सिंह, त्रिलोक सिंह और लखपत सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।