फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   10 tons of garbage was disposed of from Kedarnath to the pilgrimage route.

Rudraprayag News: केदारनाथ से लेकर यात्रा मार्ग तक 10 टन कूड़े का निस्तारण

Thu, 07 May 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 07 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
10 tons of garbage was disposed of from Kedarnath to the pilgrimage route.
फोटो
विज्ञापन

यात्रा मार्ग से रोज हटाया जा रहा कूड़ा, घोड़ा-खच्चरों की लीद का भी हो रहा निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा शुरू होने के 14 दिनों में ही बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा साढ़े तीन लाख तक पहुंच गया है। बढ़ती भीड़ के बीच यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन और सुलभ इंटरनेशनल के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। अब तक केदारनाथ से लेकर यात्रा मार्ग तक करीब 10 टन कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।
सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक सुलभ इंटरनेशनल के 412 सफाई कर्मी यात्रा मार्ग, पड़ावों और शौचालयों की नियमित सफाई कर रहे हैं। वर्तमान में करीब 250 कर्मचारी गौरीकुंड से रामबाड़ा तक सफाई कार्य में लगे हैं। वहीं यात्रा मार्ग पर फैले कूड़े और प्लास्टिक को एकत्र कर रैतोली ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है। घोड़ा-खच्चरों की लीद को भी एकत्रित कर निस्तारण के लिए हाईफील्ड कंपनी भेजा जा रहा है। सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने बताया कि यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 10 टन से अधिक कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन


मंदाकिनी में पहुंच रहा प्लास्टिक कचरा

रुद्रप्रयाग। यात्रा दबाव और खराब मौसम के कारण यात्रा मार्ग पर फैला प्लास्टिक कचरा बरसाती नालों के जरिये मंदाकिनी नदी तक पहुंच रहा है। इससे नदी की पवित्रता प्रदूषित हो रही है। गौरीकुंड के सामाजिक कार्यकर्ता मायाराम गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन को और अधिक सजग होने की आवश्यकता है साथ ही यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed