फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youths riding a car attacked, three injured

Roorkee News: कार सवार युवकों पर हमला, तीन घायल

Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youths riding a car attacked, three injured

विज्ञापन
रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश निवासी शंकरपुरी की कार पर दो गाड़ियों में सवार लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें कार सवार योगेश समेत तीन घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार हरिद्वार रोड स्थित मोंटफोर्ट स्कूल के पास योगेश अपने दो साथियों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में आए लोगाें ने कार रुकवा ली और रॉड से हमला कर दिया। इसमें योगेश समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बीएसएम तिराहे के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां लोगाें ने घटना के विरोध में हंगामा किया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed