फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youths beat up two brothers riding bikes, tension

बाइक सवार दो भाइयों से युवकों ने की मारपीट, तनाव

Wed, 29 Sep 2021 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youths beat up two brothers riding bikes, tension
रुड़की स्थित अंबर तालाब में हुई मारपीट के बाद मौके पर घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। बाइक को साइड में करने पर दो भाइयों के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि एक भाई के मुंह पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर मौके पर कुछ देर के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी रोहित अपने भाई राहुल के साथ बाइक से मंगलवार करीब एक बजे किसी काम से कचहरी जा रहा रहा था। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। रोहित ने बाइक को साइड करने की बात कही, जिसे लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। इस पर युवक ने मौके पर अपने दोस्तों को बुला लिया और रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने आए राहुल के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे की बट से रोहित के मुंह पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रोहित ने अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, विवाद तूल न पकड़े, इसे लेकर मौके पर कुछ देर के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed