{"_id":"6a23ff1790374262a50b1f84","slug":"youth-robbed-of-bike-while-returning-from-duty-in-mangalore-roorkee-news-c-5-1-drn1027-988927-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मंगलौर में ड्यूटी से लौट रहे युवक से बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मंगलौर में ड्यूटी से लौट रहे युवक से बाइक लूटी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुड़ मंडी से लहबोली मार्ग पर रात में लूट की एक वारदात सामने आई है। एक फार्मा कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रजवाहे के पास रोककर उसकी बाइक लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी रचित कुमार चार जून की रात लगभग 12:30 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रचित के मुताबिक जैसे ही लहबोली जाने वाले मार्ग के पास पहुंचे तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो राजवाहे की पटरी से छिपे हुए अन्य बदमाश भी वहां आ धमके।
बदमाशों ने रचित को बंधक बनाकर उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली मंगलौर पहुंचकर आपबीती सुनाई। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।