फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth injured in road accident, case registered

Roorkee News: सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक, मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Jan 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident, case registered
रुड़की। कोतवाली क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए एक पैर काटना पड़ा। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बेहड़ा थ्रू गुरु भोपा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु 19 नवंबर 2025 को शाम करीब पांच बजे बाइक से लिफ्ट लेकर बहादराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगला इमरती के पास पीछे से आई सफेद रंग की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक हिमांशु को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घायल युवक को पहले प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए एक पैर काटना पड़ा। दूसरे पैर का इलाज अभी जारी है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपर उप निरीक्षक एएस पवार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed